EXCLUSIVE
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: कल 3 नए मंत्री लेंगे शपथ, जानिए कौन हैं ये नए चेहरे..

On: Wednesday, August 20, 2025 1:41 AM
---Advertisement---


संजय गुप्ता/रायपुर@ छत्तीसगढ़ की साय सरकार का मंत्रिमंडल कल यानी 20 अगस्त को और बड़ा होने जा रहा है.. राजधानी रायपुर के राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.. सुबह 10:30 बजे होने वाले समारोह में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.. इसके बाद साय मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी..

मंत्री बनने जा रहे तीन चेहरे..

  1. गुरु खुशवंत साहेब – विधायक, आरंग (SC)
  2. गजेंद्र यादव – विधायक, दुर्ग शहर (OBC)
  3. राजेश अग्रवाल – विधायक, अंबिकापुर (सामान्य)

गुरु खुशवंत साहेब – सतनामी समाज से नया चेहरा..

  • उम्र: 36 साल (जन्म 1989)
  • शिक्षा: इंजीनियरिंग स्नातक
  • पेशा: कृषि व परिवहन
  • पिता: धर्मगुरु गुरु बालदास (भंडारपुरी गद्दी के उत्तराधिकारी)
  • राजनीतिक सफर: 2023 में पहली बार चुनाव जीते, कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव डहरिया को 16,538 वोटों से हराया।
  • पद: अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष
  • संपत्ति: लगभग 2.1 करोड़ रुपए
  • खासियत: सतनामी समाज के भीतर गहरी पकड़, अविवाहित और अपने युवा नेतृत्व के कारण चर्चा में।

पॉलिटिकल समीकरण: भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाकर SC वोट बैंक को साधने की रणनीति अपनाई है।


गजेंद्र यादव – दुर्ग शहर के यादव समाज का प्रतिनिधित्व..

  • उम्र: 47 साल (जन्म 15 जून 1978)
  • शिक्षा: MA (राजनीति शास्त्र)
  • पेशा: व्यवसाय और कृषि
  • पिता: बिसराम यादव, संघ से जुड़े रहे।
  • राजनीतिक सफर: BJP किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दो बार रह चुके।
  • संपत्ति: लगभग ₹4.3 करोड़
  • छवि: साफ-सुथरी, जनता से जुड़ाव, सोशल मीडिया पर सक्रिय।

पॉलिटिकल समीकरण: ओबीसी वर्ग में यादव समाज की बड़ी आबादी, RSS भी उनके नाम के समर्थन में..


राजेश अग्रवाल–अंबिकापुर से कांग्रेस के कद्दावर नेता को हराने वाले..

  • उम्र: 57 साल (जन्म 1966)
  • शिक्षा: स्नातक
  • पेशा: व्यापार और कृषि
  • संपत्ति: लगभग ₹10 करोड़
  • राजनीतिक सफर: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व उप सरपंच
  • 2023 में बड़ा उलटफेर किया, कांग्रेस के दिग्गज टी.एस. सिंहदेव को हराकर विधानसभा पहुँचे।

पॉलिटिकल समीकरण: वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व मिलेगा, बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुई जगह अब भरने जा रही है..


नए मंत्रियों के लिए तैयार हो रही नई फॉर्च्यूनर..

स्टेट गैरेज ने तीन नई सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ियाँ तैयार कर ली हैं.. इनमें से दो (CG 02 AF 0009 और CG 02 AV 0005) को पूरी तरह फिट कर दिया गया है, तीसरी गाड़ी ट्रायल पर है।


राजनीतिक बैलेंस कैसे बदलेगा ?

  • सरगुजा संभाग: 1 और मंत्री जुड़ेंगे (राजेश अग्रवाल)
  • दुर्ग संभाग: 1 और मंत्री (गजेंद्र यादव)
  • रायपुर संभाग: 1 और मंत्री (गुरु खुशवंत) अब सभी संभागों से संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा..

किसने क्या कहा ?

  • राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन (डेका): “कुछ तो होने वाला है।”
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव: “कल बड़ा फैसला होने वाला है।”
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: “इंतजार की घड़ी खत्म हो रही है, बस देखते जाइए…”


साय मंत्रिमंडल में यह विस्तार न सिर्फ राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश है, बल्कि समाजिक संतुलन और भविष्य की चुनावी रणनीति का भी हिस्सा माना जा रहा है.. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन नए चेहरों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाते हैं..??


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!