संजय गुप्ता/टोक्यो_रायपुर@ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी जापान यात्रा की शुरुआत आध्यात्मिकता से की.. राजधानी टोक्यो पहुँचने के बाद उनका पहला पड़ाव था शहर का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित असाकुसा मंदिर.. सैकड़ों साल पुराने इस मंदिर को शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है..
मुख्यमंत्री साय ने यहां विधिविधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता के लिए खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की.. उन्होंने कहा – “यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है.. मैं चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ की धरती पर भी समृद्धि और सौहार्द का वातावरण बने।”

टोक्यो की व्यस्त जीवनशैली और आधुनिकता के बीच खड़ा यह प्राचीन मंदिर जापान की आध्यात्मिकता का जीवंत उदाहरण है.. मुख्यमंत्री का यह पहला पड़ाव यह संदेश देता है कि विकास की राह में संस्कृति और परंपरा की जड़ों से जुड़ाव जरूरी है..
छत्तीसगढ़ और जापान के बीच संबंधों को मज़बूत करने की दृष्टि से यह यात्रा अहम मानी जा रही है.. विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरे से निवेश, तकनीकी सहयोग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुल सकते हैं.. वहीं, मुख्यमंत्री का असाकुसा मंदिर में दर्शन करना इस यात्रा को आध्यात्मिक गहराई भी प्रदान करता है..